कानपुर, दिसम्बर 10 -- विजन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम उपनयनम 2025 का आयोजन हुआ। शुभारंभ चेयरपर्सन संतोष कुमार पांडेय, सचिव विशाल पांडेय, स्वाति पांडेय, रोजी पांडेय, निदेशक ग्रुप कैप्टन राजीव वार्ष्णेय ने किया। समारोह में छात्रों ने गणेश वंदना, मनमोहक समूह नृत्य, एकल व युगल गायन, ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने रैम्पवॉक भी किया। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में श्रेयांश कौशल मिस्टर और गरिमा सिंह मिस फ्रेशर चुने गए। वहीं, मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रथम अवस्थी मिस्टर और आलिया मिस फ्रेशर बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.