नई दिल्ली, जुलाई 12 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप हो गया है। भारत ने जहां आयरलैंड में दो मैच गंवाए वहीं इंग्लैंड में चार मुकाबलों में हार का मुंह देखा। इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था। मेजबान इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में 257/3 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद 56 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन जुटाए। श्रेयर की कप्तानी में भारत सबसे छोटे फॉर्मेट में जीत को तरस गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में कोई मुकाबला नहीं जीता। श्रेयस को सूर्यकुमार यादव की जगह कमान सौंप गई थी। सूर्या की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना था।श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक क्लब में मारी एंट्री श्...