नई दिल्ली, मई 17 -- श्रेयस अय्यर के लिए आज यानी रविवार 17 मई का दिन खास और ऐतिहासिक है। पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर पर अपनी टीम को प्लेऑफ्स के करीब ले जाने का दबाव होगा, साथ ही साथ वह इस मैच को खास भी बनाने की कोशिश करेंगे। इसके पीछे की वजह यह है कि आईपीएल में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का यह 100वां मुकाबला है। आईपीएल के इतिहास में उनसे पहले सिर्फ चार दिग्गज ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इनमें एमएस धोनी से लेकर रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। पंजाब किंग्स आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से धर्मशाला में भिड़ रही है। इस मैच में टॉस के लिए उतरते ही श्रेयस अय्यर ने शतकीय उपलब्धि अपने नाम की है। दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज आईपीएल में कम से कम 100 मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे...