नई दिल्ली, जुलाई 9 -- भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के साथ ही एमएस धोनी और विराट कोहली के खास क्लब में जगह बना ली है। टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उन्होंने छठवीं बार टॉस में बाजी मारी है। हालांकि श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। भारत ने उनकी कप्तानी में लगातार पांच मुकाबले गंवाए हैं। यह भी पढ़ें- भारत को लगे दो बड़े झटके, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर भारत के लिए बतौर टी20 इंटरनेशनल कप्तान लगातार सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने मई 2...