नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे 'कैच ऑफ द सीजन' कहा जा रहा है। उनके इसी कैच ने मैच का रुख पलट दिया। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम 200 रन का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी, मगर अंत में उनकी गाड़ी 195 पर जाकर अटक गई। क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 112 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने यह कैच लॉन्ग ऑन पर पकड़ा हालांकि उनके खाते में यह कैच नहीं गया। जी हां, स्कोरबोर्ड पर जेवियर बार्टलेट के खाते में यह कैच दर्ज हुई। इस दौरान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने वाला था। यह भी पढ़ें- मुमकिन नहीं है कि यह बच्चा 14 साल का हो; मोदी भी हो गए वैभव सूर्यवंशी के फैन श्रेयस अय्यर ने यह कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पकड़ा। मार्को यान्सन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सामने की ...