श्रेयस अय्यर ने टी20 और वनडे सीरीज जीत को बताया शानदार उपलब्धि, गेंदबाजों की पीठ थपथपाई
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को छोटे स्कोर का बचाव करते हुए पांचवें और सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टी20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज जीत को शानदार उपलब्धि बताया है। भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में संभल नहीं सके। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरू से बैकफुट पर रखा और उसकी पूरी टीम को 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.