नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नीी क ड्वैरसे तो कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर के टी20आई करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वे लगातार मैच पर मैच हार रहे थे। यहां तक कि भारत उनकी कप्तानी में दो सीरीज अब तक गंवा चुका है। एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है। हालांकि, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल उनकी कप्तानी में भारत जीत चुका है। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है और जापान को एक मैच में हराया है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वे सीरीज भारत को जिता चुके हैं। इसके अलावा इस दौरान उनके लिए किस्मत वाली बात यह भी रही है कि वह टॉस खूब जीते हैं और इस तरह एक खास रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है। श्रेयस अय्यर फुल मेंबर नेशन टीम के कप्तान के तौर पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले 25 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। अभी तक इस लिस...