नई दिल्ली, जून 6 -- भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को कप्तानी के साथ टीम में भी बदलाव हुआ है। सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी हो गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम में एंट्री मिलने के साथ कप्तानी भी सौंपी गई है। श्रेयस भारत के नियमित टी20 कप्तान बन गए हैं और अब वह आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। भारत ने मार्च में अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी। हालांकि उसके बाद से खिलाड़ी आईपीएल में खेले और अब भारतीय जर्सी में फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार टी20 टीम में सूर्यकुमार के साथ चार और खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। जबकि दो युवाओं को पहली बार मौका मिला है।टी20 विश्व चैंपियन टीम से 4 खिलाड़ी गायब सूर्यकुमार यादव के जाते ही ...