नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं। उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम अभी तक अजेय रही है। शुरुआती 24 मुकाबले हो जाने के बाद पंजाब ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। कप्तानी के साथ-साथ श्रेयस बैटिंग में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने जारी सीजन में लगातार तीन पारियों में अर्धशतक लगाया है। उनके नेतृत्व में पंजाब ने चार मुकाबले जीते हैं और इस दौरान श्रेयस अय्यर ने कई मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार पारी खेली है, जिसके चलते भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनकी तुलना चेज मास्टर विराट कोहली से की है।कोहली से की तुलना पंजाब किंग्स ने अभी तक सभी मुकाबले रन चेज करते हुए जीते हैं और इसमें श्रेयस अय्यर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को मुं...