नई दिल्ली, जून 6 -- सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने लगभग तय माना जा रहा है। बीसीसीआई रविवार को आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान करेगा। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सूर्या को स्क्वॉड से भी बाहर किया जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को T20I कप्तान बनाया जा सकता है। श्रेयस लंबे समय से भारत की ओर से सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था। अश्विन की नजर में अय्यर को सीधे टीम में लाकर कप्तानी सौंपना गलत है।'अय्यर कप्तानी कैसे कर सकता है' अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, ''जो टीम में ही नहीं है, वह कप्त...