नई दिल्ली, जनवरी 5 -- भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इस शर्त पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है कि वे जल्द फिटनेस हासिल कर लेंगे। 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर टीम में शामिल हैं और उपकप्तान भी हैं। हालांकि, इससे पहले ही पता चल गया है कि वे 11 जनवरी को वडोदरा में खेले वाले पहले मुकाबले के लिए तैयार होंगे, क्योंकि वे 6 जनवरी को ही फिटनेस हासिल कर लेंगे। इसके पीछे की वजह ये है कि मुंबई की टीम की कप्तानी उनको मिल गई है। श्रेयस अय्यर को 6 जनवरी को जयपुर में मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी है। जाहिर है कि मुंबई की टीम की कप्तानी करने की हामी उन्होंने भरी है तो वे फिट भी हो चुके हैं। 5 जनवरी को वे जयपुर पहुंचने वाले हैं। अभी तक विजय हजारे ...