नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शनिवार से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमें इसके लिए जमकर तैयारी कर रही है। श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टीम चौथी बार टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। हालांकि अब तक उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और टीम ने दो सीरीज गंवाई है। इस सीरीज के लिए पूर्व क्रिकेटर संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर विवेक राजदान ने श्रेयस अय्यर को चौथे नंबर पर बने रहने का समर्थन किया है, जबकि वह संजू सैमसन को पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत करते हुए देखना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- आप भी सूर्यवंशी जैसी 80s की फोटो बना सकते हैं, एआई को देना होगा ये प्रॉम्प्टश्रेयस को जगह नहीं बदलनी चाहिए भारतीय टीम रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचो...