नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 में भारत 249 रन भी डिफेंड नहीं कर पाया। मेहमान टीम ने 18.3 ओवर में इस स्कोर को चेज कर 2 बड़े कारनामे किए। पहला यह कि वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। वहीं दूसरा वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भारत में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन की फिफ्टी और श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को 250 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर को पीछा मेहमाान टीम ने 6 विकेट रहते कर दिया। कप्तान शे होप ने शतक जड़ा और वह 102 रन...