नई दिल्ली, जुलाई 12 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए टी20 इंटरनेशनल की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने पिछले महीने आयरलैंड सीरीज में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था और उसके बाद से तीन मैच खेल चुके हैं लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में उनकी जमकर धुनाई हुई। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही प्रिंस यादव के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह अपने टी20 करियर के शुरुआती चार मैच हारने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। भारत को अंतिम मुकाबले में 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा रच गए इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाजप्रिंस यादव के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड...