नई दिल्ली, जुलाई 12 -- श्रेयस अय्यर की कप्तानी की पहली रिपोर्ट कार्ड सामने आ गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने अपने लीडरशिप ग्रुप में बदलाव किया। सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर श्रेयस अय्यर को टीम की बागडोर सौंपी गई, वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया। अय्यर की कप्तानी में आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब रही थी, उम्मीद की जा रही थी कि वह इंटरनेशनल मंच पर भी इस भूमिका को अच्छी तरह से रेप्लिकेट करेंगे और भारत को आपार सफलता दिखाएंगे। श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहला असाइनमेंट यूके टूर का मिला था, जहां टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिलाकर भारत को 7 टी20 मैच खेलने थे। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा रच गए इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाजआयरलैंड में बने उलटफेर का शिकार अयर...