नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। आज पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। द्विपक्षीय सीरीज में एक मेजबान तो दूसरी मेहमान टीम होती है। हालांकि, इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड है। भारत के 94 सालों के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया घर पर 'होम टीम' की बजाए 'विजिटिंग टीम' के तौर पर उतरी है। सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान अपने देश में इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं करता। ऐसे में अफगानिस्तान अपने घरेलू मैच भारत या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेलता है। अफगानिस्तान के लिए इंडिया सीरीज उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा है। यह अफगानिस्तान के लिए घरेलू मैच हैं।श्रेयस ...