नई दिल्ली, जुलाई 26 -- 23 जुलाई 2026 से शुरू हुई भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज 26 जुलाई को समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। दो मैच जीतने के बाद तीसरे और आखिरी मैच में भी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से करारी शिकस्त दे दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार क्लीन स्वीप किया है और सीरीज जीती है। 23 जुलाई को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 25 जुलाई शनिवार को हुए दूसरे मुकाबले में भी भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया था। आज तीसरे और आखिरी मैच में 26 जुलाई 2026, रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराकर सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा और किसी भी वक्त ऐसा नहीं लगा कि जिम्बाब्वे मेन इन ब्लू पर हावी होने की कोश...