नई दिल्ली, जुलाई 13 -- आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत को हाल ही में टी20 क्रिकेट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। यह हार भारत को नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मिली है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या इन हार के बाद उनकी कप्तानी खतरे में हैं? आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया बड़े उलटफेर का शिकार बनी। उन्हें दो मैच की सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने इसी सीरीज में पहली बार भारत को किसी इंटरनेशनल मैच में हराया और फिर सीरीज पर भी कब्जा जमाया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इन हार के साथ भारत से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी छिन गई। यह भी पढ़ें- मैकुलम के बाद द्रविड़ बन सकते हैं ENG के कोच! देखें संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट नायर ने JioHotstar के 'म...