नई दिल्ली, मार्च 15 -- टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 से पहले श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी स्किल्स की तारीफ की है। आईपीएल में वे बतौर कप्तान एक खिताब जीत चुके हैं, जबकि तीन टीमों को वे फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। पंजाब किंग्स यानी पीबीकेएस के साथ उनका ये दूसरा सीजन कप्तान के तौर पर होगा। पिछले ही सीजन में वे इस टीम से जुड़े थे और फाइनल में भी टीम को पहुंचाया था। कुंबले इस बात से बहुत इम्प्रेस हुए कि अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को कैसे 2024 में टाइटल जिताया था और फिर अगले सीजन में पंजाब के लिए खेलते हुए फाइनल में पहुंचाया था। केकेआर ने अपने कप्तान को ही रिटेन नहीं किया था। जियोस्टार पर अनिल कुंबले ने कहा, "श्रेयस अय्यर पक्का एक अंडररेटेड कप्तान हैं। एक फ्रेंचाइजी के साथ ट्रॉफी जीतना ...