श्रृद्धालुओं से भरे टैंपो में कार ने टक्कर मारी, नेपाल की महिला की मौत
बरेली, जुलाई 19 -- भमोरा।शनिवार की सुबह बरेली-बदायूं हाइवे पर भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास बरेली से श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे टेंपो को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें नेपाल से आई एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।सरदारनगर चौकी इंचार्ज हीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे एक टेंपो बरेली से मनौना धाम यात्रियों को लेकर आया था। वाहनपुर मोड़ के सामने बने भगवानपुर पेट्रोल पंप के समीप कार ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में बैठी नेपाल की मीना पत्नी ध्यानी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भलाह थाना विष्नुपुर चारभाह जिला सिराह नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे कार वाला अपने साथ ले गया, उसने महिला को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.