बरेली, मार्च 29 -- अलीगंज। गांव बचेरा से श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरी को रवाना हुआ है। शनिवार को राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में एक जत्था पूर्णागिरी के लिए पैदल निकले। डॉ. जीराज सिंह यादव ने फीता काटकर तथा झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया है। भक्त माता के जयकारे लगाते तथा भजन कीर्तन करते हुए चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...