गंगापार, अप्रैल 13 -- श्रृंग्वेरपुर स्थित श्मशान घाट के पास, जहां दूर-दराज से आने वाले लोग शवयात्रा के दौरान विश्राम करते हैं, वहां इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था की अनदेखी और कूड़ा उठाने वाले कर्मियों की लापरवाही के चलते यह स्थान बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। संदीप प्रजापति व स्थानीय लोगों के अनुसार, श्मशान घाट के पास बने विश्राम स्थल पर नियमित सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि यहां आने वाले लोगों को बैठने और ठहरने में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से शवयात्रा में शामिल परिजन और ग्रामीण, जो दुख की घड़ी में यहां रुकते हैं, उन्हें गंदगी के बीच समय बिताना मजबूरी बन गया है। इससे क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.