गंगापार, मई 9 -- पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध श्रृंग्वेरपुर में फैली गंदगी को लेकर आस्थावानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि जहां एक ओर धार्मिक आयोजनों और पर्यटन को बढ़ावा देने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल दिखाई दे रही है। श्रीकृष्ण, संदीप कुमार, हरिनारायण मिश्र आदि श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि घाटों, मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां जाम होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार विभागों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ...