गंगापार, फरवरी 26 -- रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंचकर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिमा कुमारी, आशुतोष गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सपना साहू एवं कृष्ण कुमार दुबे के निर्देशन में धाम घाट पर व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर श्रृंग्वेरपुर निवासी डॉ. राम सुमेर ने स्वयंसेवकों को गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्राचार्य लखेन्द्र यादव ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आ...