गंगापार, जुलाई 29 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल से संचालित स्कूल चलो अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब परिषदीय विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। रैली, जनजागरूकता अभियान, अभिभावक संपर्क और घर-घर जाकर नामांकन के लिए किए गए प्रयासों के चलते श्रृंग्वेरपुर धाम ब्लॉक के विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025-26 में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में कुल 6,910 बच्चों का नामांकन था, जो जुलाई 2026-27 में बढ़कर 6,936 पहुंच गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार सितंबर माह तक नए प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहती है, ऐसे में नामांकन संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मांडा में पिछले साल से भी कम हुए 410 नामांकन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान शिक्षक...