श्रृंगार व्यवसायी के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 1.98 लाख रुपये
औरंगाबाद, जुलाई 10 -- पीएनबी खाते से कई ट्रांजैक्शन में निकाली रकम, खाता फ्रीज कर साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार के एक श्रृंगार व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 1.98 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। गुरुवार को खाता जांचने पर राशि कम मिलने के बाद ठगी का पता चला। इसके बाद व्यवसायी ने तत्काल बैंक पहुंचकर खाता फ्रीज कराया और जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अंबा बाजार के नवीनगर रोड स्थित आरबी कॉम्प्लेक्स में श्रृंगार सामग्री की थोक दुकान चलाने वाले झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अरुआ खुर्द निवासी शमशे आलम का खाता अंबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। उन्होंने बताया कि स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उनके खाते से कई अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1.98 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.