आगरा, जून 19 -- श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा में श्रुत पंचमी के अवसर पर मां जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। ढोल-ताशों के साथ निकली शोभायात्रा में पाठशाला के बच्चों ने श्रुत पंचमी पर्व का संदेश देते हुए जैन धर्म, संस्कृति एवं परंपराओं से जनसामान्य को परिचित कराया। महिला मंडल की सदस्यों ने जिनवाणी स्तुति का गायन कर अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवालिक स्कूल के सामने वाली सड़क, सेक्टर-3 सिग्नेचर के सामने से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष मगन जैन, महेश जैन, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, प्रवीण जैन, सुदीप जैन, हेमा जैन, अरुण जैन, नीर...