कौशाम्बी, जनवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मजरा टेन शाह आलमाबाद गांव में मामूली बात पर श्रुतिहीन युवक की जमकर पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गोपालपुर मजरा टेन शाह आलमाबाद निवासी छोटेलाल पुत्र बदलू लोधी ने बताया कि उसका भाई रमेश कुमार श्रुतिहीन (बहरेपन का शिकार) है। आठ जनवरी की दोपहर वह घर के समीप रखी लकड़ी उठाकर भीतर कर रहा था। पड़ोस के बब्लू ने इसका विरोध किया। श्रुतिहीन होने के कारण पीड़ित का भाई सुन नहीं सका। इस पर बब्लू ने अपने पिता गजाधर व मां सूरजकली के साथ मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.