आगरा, जून 19 -- श्रुतपंचमी के अवसर पर शुक्रवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला में संत आचार्य निर्भयसागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्रुतपंचमी महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल मां जिनवाणी को भव्य पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा जैन भवन से प्रारंभ होकर छीपीटोला बाजार, कीर्ति स्तंभ, पल्ला मार्केट, अरिहंत मार्केट तथा टंकी चौराहा स्थित जैन मंदिर होते हुए पुनः बड़े मंदिर जी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का स्वागत किया और जिनवाणी माता के जयघोष लगाए। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- श्रुत पंचमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा जैन भवन के प्रथम तल पर धर्मसभा में आचार्यश्री निर्भयसागर महाराज ससं...