हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस। श्री 1008 श्री चन्द्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर नयाबांस समिति के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। जबकि मंत्री कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाब हुआ था। मंत्री पद यतीश जैन व ऋषभ जैन व कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी हिमांशु जैन,विवेक जैन,व राजा जैन खड़े हुये थे। मतदान के उपरांत निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंत्री पद पर यतीश जैन व कोषाध्यक्ष पद पर घोषित किया गया । चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों को निर्वाचित घोषित करने के साथ ही समाज के लोगो ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने उमा शंकर जैन के अलावा मंत्री यतीश जैन,कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन का भव्य स्वागत किया गया। इस चुनाव के लिये नयाबास स्थित श्री चंद्र प्रभू भगवान दिगम्बर मंदिर में परिसर में 18 जनवरी को साध...