श्री हेमकुंट साहिब के लिए पहला ऑफलाइन पंजीकरण हुआ
हरिद्वार, मई 20 -- चारधाम यात्रा के बाद अब आगामी 23 मई को हेमकुंड साहिब के भी कपाट खुलने जा रहे हैं। इसके लिए ऋषिकुल मैदान स्थित निशुल्क पंजीकरण केंद्र पर यात्री पहुंचने लगे हैं। यात्रा के लिए 17 अप्रैल से निशुल्क ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया गया था, लेकिन 19 मई तक एक भी पंजीकरण नहीं हुआ था। वहीं, 20 मई को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहला पंजीकरण दर्ज किया गया। अमृतसर निवासी मंजीत सिंह, आशीष सिंह, जैसमीन कौर, रेनू ने श्री हेमकुंट साहिब और बद्रीनाथ के लिए पंजीकरण करवाया। उन्होंने बताया कि पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। श्री हेमकुंट साहिब सिक्खों के लिए बहुत पवित्र स्थान है। लाखों की संख्या में पंजाब और देश-विदेश से सिक्ख समाज यात्रा पर आएगा। यात्रा पर जाने के लिए बहुत उत्सुकता है। सभी को एक बार धार्मिक यात्रा पर जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.