मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। कटघर वरवालान स्थित चामुंडा मंदिर में हरि कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास जगदीश आचार्य ने भगवान श्री हरि की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री हरि ही सृष्टि संचालक हैं। ब्राह्मांड में इनकी इच्छा के बिना कोई कार्य संभव नहीं हैं। जबकि भगवान शिव मोक्ष प्रदाता हैं। इसी लिए शिव को महादेव कहते हैं। व्यवस्था में राजेंद्र नाथ, प्रदीप गुप्ता, स्नेह लता, कीर्ति देवी,सुमन अग्रवाल, आयुष, दीपक, विशाल गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...