मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- लाइनपार हनुमान मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरिनाम कथा का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास आचार्य कृष्ण कांत ने कहा कि श्री हरि सृष्टि के संचालक हैं। वही पालन और उद्धार करता भी हैं। जैसे-जैसे आप भक्ति में लीन होते जाएंगे वैराग्य बढ़ेगा और भौतिकवाद से मोह भंग होता जाएगा। यही भक्ति है। व्यवस्था में सुरेश चंद्र, राजेंद्र अग्रवाल, चंद्रलेखा, रूपमति, सुगंधा, मनोहर लाल और सुमन अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.