बरेली, मई 21 -- बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में गुरुवार को गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य अमन कृष्ण महाराज ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। गोवर्धन पूजा प्रकृति व गौ सेवा की प्रेरणा देती है। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए। आकर्षक झांकी व भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। यह भी पढ़ें- इंद्र का अभिमान तोड़ने को कृष्ण ने उठाया गिरिराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...