श्री हरिहर मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ
बरेली, जून 5 -- सीबीगंज स्थित आईटीआर के श्री हरिहर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास पं. चैतन्य डी. पाठक व ब्रज किशोरी ने अमृतमयी कथा सुनाई। कथा व्यासों ने कहा, शुकदेव जी के श्रीमुख से प्रकट होने के कारण भागवत कथा सर्वाधिक मधुर व कल्याणकारी है। नारद, शिव-पार्वती प्रसंगों से सत्य, प्रेम, विश्वास व सदाचार का संदेश दिया। कथा में मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। अध्यक्ष वीर सिंह राज, पीसी पाठक, केएम शर्मा, चंद्रपाल साहू समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा पांच जून से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.