काशीपुर, जून 14 -- दीप पाठक, काशीपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शीतल शरबत व प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4403 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- मोदी राज के 12 वर्षों में देश में एतिसाहिक कार्य हुए: प्रेमचंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...