शामली, अप्रैल 8 -- शामली। शहर के माजरा रोड स्थित एक बारातघर में श्री जय हनुमान सेवा मंडल द्वारा 22वां विशाल श्री हनुमान जागरण महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये प्रसिद्ध भजन गायकों ने श्री हनुमान के भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। मंगजलवार देर रात शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेसे में आयोजित 22वे विशाल हनुमान जागरण महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल पत्नी मीनू संगल, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीर प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान बिजनौर से आई भजन गायिका आकांक्षा मित्तल, उडीसा से आई सभांगी सोनी, दिल्ली से गौरव हनी ने सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान श्री हनुमान का आलौकिक श्रृंगार किया गया। अखंड ज्योत और छप्पन भोग लगाया गया...