अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। 2 अप्रैल को को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल दिन बुधवार कि सुबह 7:07 से 2 अप्रैल गुरुवार की सुबह 7:42 तक मान्य रहेगी। इसी दिन प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक पवन पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि हनुमान जी को चमेली या तिल के तेल से युक्त चोला पसंद है। अतः सिंदूर में तिल या चमेली के तेल का प्रयोग अत्यंत शुभ रहेगा। यज्ञोपवीत, लाल लंगोट, चमेली की माला प्रभु को अर्पण करें। हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन हनुमान जी के आगे चमेली या तिल के तेल का दीपक पूरे दिन अपनी विशेष मनोकामना इच्छा पूर्ति हेतु जलाया जाता है। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें। गरीबों को भोजन, बंदरों को चने, केले खिलाएं। जिस मूर्ति को दीपावली पूजन के दिन घर लाते हैं। हनुमान जी की उ...