बरेली, अप्रैल 2 -- हनुमान जन्मोत्सव पर नगर से लेकर देहात के मंदिरों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के साथ अखण्ड पाठ रामायण के आयोजन किये गए। नगर के चेयरमैन संजय पाठक, पंकज अग्रवाल, यशपाल सिंह रामु, अमित गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दक्षिणमुखी हनुमान जीके मंदिर पर पण्डित उमेश चन्द्र शास्त्री द्वारा सुन्दर कांड काआयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। नई कॉलोनी के बाला जी मन्दिर पर महंत चंद्रप्रकाश, पवन प्रजापति द्वारा अखण्ड पाठ के साथ सुन्दर कांड के बाद हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। दातागंज मार्ग पर कन्हैया ऑटो मोबाइल के शोरूम पर भी सुन्दर कांड का आयोजन के बाद हवन व पूजन करवाकर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। वही नगर के साहूकारा मंदिर में भी सुन्दर कांड काआयोजन मोहन अग्रवाल द्वारा किया गया इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हि...