बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील शास्त्री ने सुबह को श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया। शाम के सत्र में महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया और उसके बाद श्री हरि संकीर्तन मंडल ने श्री हनुमान जी के भजनों के की रसधारा बहाई। इसके बाद सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। अंत में सभी भक्तों को भंडारा प्रसादी वितरित हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, रंजन कुमार, गिरीश आनंद, अनुराग शर्मा, अनिल चड्ढा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...