देहरादून, मई 27 -- नगर निगम के वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर स्थित शिव मंदिर में बुधवार को आयोजित 182 वें श्री हनुमान चालीसा पाठ ' कार्यक्रम में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था ने कीर्तन मंडली की मातृशक्ति को सम्मानित किया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं। मौके पर क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी, शिव मंदिर कीर्तन मंडली की सदस्य मीनाक्षी शर्मा, संगीता वर्मा, सारिका चौधरी, रजनी वर्मा मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...