श्री हनुमत महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा
मिर्जापुर, जून 1 -- जिगना। क्षेत्र के चितौली गांव के पटेहरा मजरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एक जून से श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का आयोजन मंदिर परिसर से सुसज्जित रथ पर विराजमान राम-लक्ष्मण व जानकी की झांकी निकाली गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भगवा ध्वज पताका लहराते नवयुवकों की टोली ने जय श्रीराम जय हनुमान का जयकारा लगाकर माहौल को भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया।
पवित्र जल की कलश यात्रा आठ किलोमीटर लंबी शोभायात्रा का विश्राम भिलगौर गांव स्थित शिवाला गंगा घाट पर पहुंचा। जहां पतित पावनी मां गंगा का पवित्र जल कलश में भरकर महिलाएं, भक्तजन पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल पड़े। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.