बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- ब्लॉक के ओलेढ़ा मुख्य मार्ग पर स्थित श्री सिद्ध बाबा लक्ष्मण पुरी मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार एवं विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया गया। मंदिर समिति के संयोजक नरेश यादव एवं उनकी टीम ने नेतृत्व किया। ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव द्वारा मंदिर प्रांगण में ब्लॉक निधि से कराए गए इंटरलॉकिंग एवं पत्थर कार्य का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव, गुलावठी पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष सुनील यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, शोभा आनंद, हरेंद्र यादव आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.