बिजनौर, जून 6 -- थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव झाल उलेढ़ा में स्थित श्री सिद्ध पीठ सती माता मंदिर के प्रांगण में भव्य संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर प्रख्यात कथाव्यास आचार्य कुलदीप महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रसपान कराया। यह भी पढ़ें- सोच-समझकर बनाए गुरु, रखें पूरी आस्था कथा का प्रारंभ कथा की शुरुआत करते हुए आचार्य कुलदीप महाराज ने राजा दशरथ के जीवन से जुड़े अत्यंत मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संतान न होने के दुख और ग्लानी से व्यथित होकर राजा दशरथ अपने कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ जी के आश्रम पहुंचे और उनकी शरण ली। महर्षि वशिष्ठ ने बताया कि भगवान का चिंतन जब मनुष्य छोड़ देता है तब वह बद किस्मत वाला इंसान कहलाता है। धर्म प्रेमी द्वार बंद मत करो, सतवंती किरणों को आने से मत...