लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- ईसानगर,संवाददाता। महाशिवरात्रि पर ईसानगर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मन्दिर पर सुबह से जलाभिषेक के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया। मन्दिर परिसर में विद्वान आचार्यों ने पाठ कर विधिवत रुद्राभिषेक भी कराया। मन्दिर पर पहुंचे पूर्व विधायक बालाप्रसाद अवस्थी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव अवस्थी ने जलाभिषेक के बाद आचार्यो को दक्षिणा और अंग वस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। हर साल की तरह मन्दिर समिति की ओर से पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूरे दिन जलाभिषेक के लिए मन्दिर आते रहे। मन्दिर परिसर में बने यज्ञशाला में श्रद्धालुओं ने हवन किया। श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मन्दिर उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रीकान्त मिश्र, अम्बुज मिश्र, कृष्ण कुमार अवस्थी, मिथिलेश मिश्र, रामू पांडे...