मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डोमा पोखर स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर के भूमिदाता ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य मदनलाल चोखानी का निधन 11 मार्च को हो गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ने कहा कि उनका जीवन धर्म, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में शम्भू बंका, सज्जन सुरेका, किशन तुलस्यान, श्रवण पोद्दार, जगदीश बंका, मुकेश नेमानी, निखिल केडिया, विजय क्याल, गिरधारी हिसारिया, आदित्य छापड़िया, संजय पोद्दार, विनोद चौधरी, सरस बंका, श्याम सुरेका आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...