श्री सालासर बालाजी भगवान की विशेष आराधना के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ
गया, जून 24 -- निर्जला एकादशी के एक दिन पहले ज्येष्ठ शुक्ल दशमी बुधवार को श्री सालासर बालाजी भगवान की विशेष आराधना के लिए सुंदरकांड पाठ का सामूहिक पाठ किया गया। श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की ओर से रेडक्रास भवन के पास स्थित राधे-राधे भवन में आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 11 ब्राह्मणों ने आचार्यत्व में सुबह नौ बजे से शुरू होकर सामूहिक पाठ करीब दो घंटे तक चला। आचार्य राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान शहर के समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी शिवकैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया व उनकी पत्नी उषा देवी डालमिया रहीं। इसके बाद मंदिर में विराजमान भगवान श्री सालासर बालाजी व राधे-कृष्ण को सवामनी प्रसाद का भोग लगाया गया। प्रभु को भोग के बाद आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.