कानपुर, अप्रैल 3 -- श्री सालासर बालाजी मण्डल के 30 वें हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर शुक्रवार को सुबह श्री सालासर बालाजी का अभिषेक पूजन कर स्वास्तिक पूजन किया गया। सायंकाल ध्वजा शोभायात्रा श्री सालासर मंदिर द्वारिकाधीश रोड, कमला टावर से निकाली गई। शुभारम्भ अजीत अग्रवाल ने श्री सालासर बालाजी भगवान की प्रथम आरती कर व रथ खींचकर शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व अभिषेक पूजन के बाद अध्यक्ष आनन्द मोदी ने बालाजी महाराज की आरती कर सवामनी प्रसाद का भोग अर्पित किया। फिर यात्रा की तैयारियां शुरू हुईं। रथ खींचते ही भक्तों ने जयकारे लगाए। यात्रा काहू कोठी, जनरलगंज, हालसी रोड, धनकुट्टी, कलक्टरगंज, शक्कर पट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, गीता मंदिर, फीलखाना होते हुए मंदिर कमला टावर में पूर्ण विश्राम लिया।सबसे आगे संस्था के बैनर, चार घोड़े पर ध्वज लिए साला...