सहारनपुर, नवम्बर 27 -- बेहट रोड स्थित श्री साईं सिद्ध पीठ मंदिर में गुरुवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया। पीठाधीश्वर पंडित आशुतोष वशिष्ठ एवं पंडित आनंद मिश्रा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान महापौर डॉक्टर अजय सिंह और धर्मपत्नी रीटा सिंह ने भूमि पूजन किया। विनीत कर्णवाल, अलका कर्णवाल, राजीव शर्मा, राजीव सेतिया, अजय जैन, आशु जैन, डॉ. आरके शर्मा, अमित चौरसिया, राकेश सिंह, वसुधा वशिष्ठ, पं. युवराज वशिष्ठ, पं. आद्यांश वशिष्ठ, जे. पी. बंसल, गुलशन क्वात्रा ने कलश पूजन कर नींव की ईंट रखी। पूजन के बाद भक्तों ने श्रद्धा भाव से भंडारे का भोग प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.