सासाराम, सितम्बर 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को शाखा किरहिन्डी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह छह बजे अघोरेश्वर भगवान राम व गुरुपद संभव राम की फोटो के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। जो शाखा किरहिन्डी से शिवसागर, बम्हौर, कुर्था, सहुआं, परसडीहां, सिलारी, बिलारी, कल्याणपुर, मोजरी, पताढ़ी होते हुए वापस शाखा किरहिन्डी आई। जहां पूजा-अर्चना व ध्वजोत्तोलन के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...